INDW vs AUSW Live Streaming: विमेंस वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है। दोनों टीमों के लिए यह तीसरा मुकाबला है। भारत ने पहले मुकाबले में श्रीलंका और फिर पाकिस्तान को हराया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया था, जबकि श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। तीसरे मुकाबले में उसने पाकिस्तान को 107 रन से पटखनी दी थी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ICC)
ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी बात यह है कि अब तक वह अजेय है, वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली हार ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दी है और अगर उसे टॉप-4 में फिनिश करना है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी ही होगी।
हालांकि, 7 बार की वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ ऐसा करने के लिए भारतीय टीम को अपनी बेस्ट क्रिकेट खेलनी होगी, जो अब तक दिखी नहीं है। लगातार 3 मुकाबलों में टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल रही है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआत के 3 बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे। दूसरी तरफ हरमन एंड ब्रिगेड अब तक यह डिसाइड नहीं कर पाई है कि वह 4 स्पेशलिस्ट गेंदबाज के साथ उतरे या फिर एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। ऐसे में सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। यदि आपको यह मुकाबला देखना है तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला (IND W vs AUS W Match Date)
भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला 12 अक्टूबर, रविवार को खेला जाएगा।
कहां होगा वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला (IND W vs AUS W Match Venue)
भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला (IND W vs AUS W Match Timing)
भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 2.30 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला (IND W vs AUS W Match On TV)
भारत और ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है
कहां देखें वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (IND W vs AUS W Match Live Streaming)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट्स पर देख सकते हैं।
फ्री में कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला? (ND W vs AUS W Match Live Match On Free)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले को आप बिना किसी शुल्क के भी देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का डीडी स्पोर्ट्स चैनल होना चाहिए।
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।
ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, एलेना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिन्यु, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शूट , अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल और जॉर्जिया वेयरहैम।
