'एक साल पहले ऐसा नहीं कर पाते', भारतीय टीम की इस कमजोरी पर खुलकर बोलीं स्मृति मंधाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 12, 2022, 01:28 PM IST

India Women vs Australia Women 2nd T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया को सुपर ओवर में मात दी। भारत के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मंधाना ने रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम की एक कमजोरी पर खुलकर अपनी बात रखी।

नवी मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए पिछले कई वर्षों से करीबी मैचों का सफल अंत करना परेशानी का सबब रहा था लेकिन उप कप्तान स्मृति मंधाना का मानना है कि पिछले एक वर्ष में इस क्षेत्र में की गई कड़ी मेहनत से टीम विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही।

स्मृति मंधाना

मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 49 गेंदों पर 79 रन बनाए जिससे भारतीय टीम लक्ष्य हासिल करने के करीब पहुंच गई थी लेकिन आखिर में उसने 187 रन बनाकर स्कोर टाई करवाया। मंधाना ने बाद में सुपर ओवर में 13 रन बनाए जिससे भारत ने जीत दर्ज की।

End of Feed