मंधाना के पॉवर से टीम इंडिया की जीत, इंग्लैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 10, 2023, 10:50 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरा टी20 मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 127 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि हार के बावजूद इंग्लैंड की टीम सीरीज जीतने में कामयाब रही।

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की 48 रन की पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां इंग्लैंड को पांच विकेट से शिकस्त देकर सांत्वना जीत दर्ज की। तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती दोनों मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। श्रृंखला 2-1 से इंग्लैंड के नाम रही।

India Women vs England Women

भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम (साभार-Twitter)

इंग्लैंड को 20 ओवर में 126 रन पर आउट करने के बाद भारत ने एक ओवर शेष रहते पांच विकेट पर 130 रन बनाकर जीत दर्ज की।

End of Feed