भारतीय महिला टीम ने दर्ज की T20I की सबसे बड़ी जीत, गोल्ड मेडल को बनाया और भी खास

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में 147 रन से जीत दर्ज कर इस मुकाबले को और भी खास बना दिया। हरमन एंड कंपनी के लिए यह एशियन गेम्स में बैक टू बैक गोल्ड मेडल है।

भारत ने स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के बाद स्पिन गेंदबाजों की जादूगरी से श्रीलंका को 147 रन से हराकर एशियन गेम्स में अपना गोल्ड मेडल डिफेंड कर लिया। यह आइची नागोया में भारत का पहला गोल्ड मेडल भी है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और स्मृति मंधाना (45 गेंद में 79 रन, सात छक्के, पांच चौके) के अर्धशतकीय पारी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा ने (48 रन, 29 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) और बाद में ऋचा घोष (22 गेंद में नाबाद 49 रन, छह चौके, तीन छक्के) की पारी खेली। मंधाना और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 99 रन की तेजतर्रार साझेदारी की और भारत की जीत की नींव रख दी।

Indian Women Team

भारतीय विमेंस टीम (साभार-X)

भारतीय फिरकी पर नाची श्रीलंका टीम

भारत के 217 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम दीप्ति शर्मा (छह रन पर तीन विकेट), शेफाली वर्मा (तीन रन पर दो विकेट), श्रेयंका पाटिल (नौ रन पर दो विकेट) और श्री चरणी (13 रन पर दो विकेट) की स्पिन गेंदबाजी के सामने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और केवल 15.4 ओवर में 69 रन बनाकर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से कप्तान चामरी अटापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए जबकि उनके अलावा सिर्फ कौशिनी नुथ्यांगना (14) और कविशा दिलहारी (11) ही दोहरे अंक में पहुंच सकी।

End of Feed