INDW Vs SLW, Asia Cup 2026 Final Live Score: शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने की भारतीय पारी की शुरुआत, LIVE SCORE 1 ओवर 5/0 रन
India vs Sri Lanka Women Asia Cup 2026 Final Live Cricket Score Today Match: भारत और श्रीलंका के बीच आज विमेंस एशिया कप 2026 का खिताबी मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
India vs Sri Lanka Women Asia Cup 2026 Final Live Cricket Score Today Match: भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच विमेंस एशिया कप 2026 का खिताबी मुकाबला आज दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सात बार की चैम्पियन भारतीय टीम की नजरें आठवां खिताब जीतने पर लगी हैं। टीम इंडिया बांग्लादेश को 40 रन के अंतर से मात देकर दसवीं बार फाइनल में पहुंची है। वहीं श्रीलंका की टीम पाकिस्तान को 4 विकेट से मात देकर फाइनल में पहुंचने में सफल हुई है। दोनों टीमें अबतक के सफर में अपराजेय रही हैं। पिछली बार साल 2024 में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत को श्रीलंका ने फाइनल में आठ विकेट से मात देकर खिताबी जीत हासिल की थी। ऐसे में टीम इंडिया आठवीं बार चैंपियन बनकर श्रीलंका से दो साल पुराना हिसाब चुकता करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच फाइनल में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच अबतक कुल 31 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें से 25 मैच में भारत को और 5 मैच में श्रीलंका को जीत मिली है। एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला। ऐसे में फाइनल से पहले भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
श्रीलंका : चामारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा (उपकप्तान), इमेशा दुलानी, विष्मी गुणरत्ने, कौशिनी एन (विकेटकीपर), संजना कविंदी, हसिनी परेरा, निलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, मिताली अयोध्या, काव्या काविंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपागे, चामुदी प्रबोधा, चेतना विमुक्ति ।
