Team India में जगह पाने के बाद Shivam Mavi ने कप्तान पांड्या से की ये गुजारिश

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 29, 2022, 09:10 PM IST

Shivam Mavi, India vs Sri Lanka T20I series: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में जगह हासिल करने वाले तेज गेंदबाज शिवम मावी को कुछ ही दिन पहले आईपीएल नीलामी में 6 करोड़ की बोली नसीब हुई थी। अब कप्तान हार्दिक पांड्या से उनकी एक गुजारिश है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज
  • शिवम मावी को टीम इंडिया में मिली जगह
  • शिवम ने कप्तान हार्दिक पांड्या से गुजारिश की

IND vs SL T20I Series: चोटों से उबरने और घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करने के बाद तेज गेदबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) से श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला में एक मौका चाहते हैं जिससे कि वह अपनी छाप छोड़ सकें। आईपीएल की छोटी नीलामी में गुजरात टाइटंस ने मावी को छह करोड़ रुपये में खरीदा जिसके एक हफ्ते के बाद उन्हें अपने करियर की एक और बड़ी खबर मिली जब उन्हें मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ तीन जनवरी से शुरू हो रही तीन टी20 मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। चौबीस साल के इस तेज गेंदबाज को भरोसा है कि वह हार्दिक को निराश नहीं करेंगे।

shivam_mavi

शिवम मावी (KKR)

मावी ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘हार्दिक पंड्या प्रत्येक खिलाड़ी का समर्थन करता है। वह शानदार कप्तान है। पहले ही प्रयास में आईपीएल चैंपियन बनना बहुत मुश्किल है लेकिन उसने ऐसा कर दिखाया। उसने आगे बढ़कर गुजरात टाइटंस की अगुआई की और टीम को चैंपियन बनाया।’’

End of Feed