IND vs SL: सोनल दिनुशा बने 'दीवार,' दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ; 6 WTC अंक से टीम इंडिया को करना पड़ा संतोष, 1-0 से जीती सीरीज

IND vs SL 2nd Test Report: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पांचवें दिन सोनल दिनुशा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलते हुए चौथे दिन दूसरी पारी में चौथे दिन छह विकेट गंवा दिए थे। पांचवें दिन भारत को चार विकेट की जरूरत थी लेकिन, आखिरी सत्र के बीच तक वह मेजबान टीम को ऑलआउट नहीं कर सके।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज
  • दूसरा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, पांचवें दिन भारत नहीं ले सका 4 विकेट
  • सोनल दिनुशा ने खेली नाबाद 133 रन की पारी

IND vs SL 2nd Test Match Highlights: श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 200 रन से ज्यादा की बढ़त हासिल की। पांचवें दिन के तीसरे सत्र तक भारतीय टीम श्रीलंकाई टीम को ऑल आउट नहीं कर पाई। इसके बाद दोनों कप्तानों हाथ मिलाने का फैसला किया। दोनों टीमों को 6-6 WTC अंक मिले। सोनल दिनुशा अंत तक 133 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की।

SL vs IND 2nd Test draw

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ

श्रीलंका ने बुधवार को भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलते हुए दूसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन स्टंप तक दूसरी पारी में छह विकेट पर 229 रन बनाकर 16 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा था। पांचवें दिन गुरुवार को दबाव में खेल रही मेजबान टीम के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारतीय गेंदबाजों के कंधे झुका दिए। उन्होंने ना सिर्फ शतक जड़ा, बल्कि को मैच ड्रॉ करने पर मजबूर कर दिया। इसमें उनका साथ लाहिरू कुमारा ने भी बखूबी दिया।

End of Feed