IND-W vs SL-W: भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 27, 2023, 03:15 PM IST

एशियन गेम्स में आज यानी 25 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का खिताबी मुकाबले में श्रीलंका टीम से सामना होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इस रोमांचक मुकाबले का आनंद कब और कैसे ले सकते है, यहां जानिए...

एशियन गेम्स में सोमवार का दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए काफी अहम रहने वाला है। टूर्नामेंट में महिला क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला आज यानी 25 सितंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना श्रीलंका टीम से होगा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 70 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 21 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत हासिल कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले का सीधा प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं।

INDW vs SLW live score, Asian Games 2023, Womens Cricket Team

स्मृति मंधाना और चमीरा अट्टापट्टू। (फोटो- Twitter)

End of Feed