IND vs SL 3rd T20 Win Prediction: भारत और श्रीलंका अंतिम टी20 मुकाबले से पहले यहां देखिए आज का मैच कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega, IND vs SL Match: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आज (30 जुलाई 2024) तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा और किसका पलड़ा है भारी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका तीसरा टी20 मुकाबला
  • आज होगा सीरीज का अंतिम मैच
  • भारत सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगा

India vs Sri Lanka Aaj ka match kaun jitega: भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे फटाफट क्रिकेट का आज अंत होने वाला है। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का आज तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। टीम इंडिया सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी, जबकि श्रीलंका की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में होगी। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 43 रन से हराकर 1-0 से बढ़त हासिल की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन जारी रहा और टीम ने श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाया था।

INDW vs SLW , IND vs SL Match, IND vs SL Match predictions, IND vs SL Match win prediction, IND vs SL 3rd T20 Match winning Prediction, Winning prediction of IND vs SL 3rd T20 Match Today, IND vs SL 3rd T20 Match Today Match predictions, prediction of IND vs SL 3rd T20 Match Today Match, भारत और श्रीलंका मैच की भविष्यवाणी, India vs Sri Lanka prediction, today's 3rd T20 Match prediction,

टीम इंडिया के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI X)

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 फॉर्मेट में कुल 31 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम इंडिया को 21 मुकाबले में जीत मिली है और श्रीलंका को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नो रिजल्ट रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच हाईएस्ट स्कोर 260 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 101 रन है।

End of Feed