India vs South Africa U19 First Youth ODI Live Score Streaming Online: आज वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में खेलेगी भारत की अंडर-19 टीम, कब और कहां देखें भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच का सीधा प्रसारण, लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग

अंडर-19 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया तीन मैच की वनडे सीरीज में अपनी तैयारियों को परखने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। जानिए मैच का लुत्फ आप कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं।

India vs South Africa U19 First Youth ODI Live Score Streaming: जिंबाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 15 जनवरी, 2026 से शुरू होने जा रहे अंडर-19 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में अपनी तैयारियों को परखने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार 3 जनवरी, 2026 को बेनोनी के विलोमूर पार्क में यूथ वनडे मैचों की सीरीज़ का पहला मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे के चोटिल होने की वजह से 14 साल के होनहार वैभव सूर्यवंशी के हाथों में सौंपी गई है। आइए जानते हैं सीरीज का पहला मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा। प्रशंसक इस मुकाबले का लुत्फ कहां उठा सकते हैं।

IND U19 vs SA U19 Live Score Streaming

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला वनडे लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग

कहां होगा इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पहला यूथ वनडे का आयोजन?(India U-19 vs South Africa U-19 1st Youth ODI Venue)

इंडिया अंडर-19 बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पहला यूथ वनडे शनिवार 3 जनवरी, 2026 को बेनोनी के विलोमूर पार्क मैदान पर खेला जाएगा।

End of Feed