दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ने केपटाउन टेस्ट से पहले दी भारतीय तेज गेंदबाजों को नसीहत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 31, 2023, 06:45 PM IST

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धाकड़ तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने केपटाउन में 3 जनवरी से खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को अहम सलाह दी है। जानिए डोनाल्ड ने क्या कहा?

केपटाउन: महान क्रिकेटर एलेन डोनाल्ड का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के दौरान गेंदबाजी के लिए अच्छी पिच पर भारतीय तेज गेंदबाज संयमित नहीं थे और न्यूलैंड्स में बल्लेबाजों के मुफीद पिच पर उन्हें इसकी काफी ज्यादा जरूरत होगी जिस पर स्पिनरों की भूमिका नहीं के बराबर होगी। भारत को सेंचुरियन की पिच पर पहले टेस्ट में पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा जिस पर तेज उछाल और काफी ‘लेटरल मूवमेंट’ था।

Allan Donald

एलन डोनाल्ड

पहले टेस्ट में संयमित रहे अफ्रीकी पेसर्स

End of Feed