IND vs SA 1st ODI Match Preview: रांची में रविवार को होगा वनडे सीरीज का आगाज, धोनी के गढ़ में होगी रोहित और कोहली की कड़ी परीक्षा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार को रांची में होने जा रहा है। इस मैच में हर किसी की नजर विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर लगी हैं। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बाते।

रांची: अब केवल वनडे में खेल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार से रांची में शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में आकर्षण का केंद्र होंगे जिससे वह 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए अपना दावा भी मजबूत करने की कोशिश करेंगे। भारतीय टीम प्रबंधन इस श्रृंखला से चयन संबंधी समस्याओं का समाधान भी करना चाहेगा। उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला के दौरान चयन संबंधी मसलों के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा था।

India vs South Africa First ODI Match Preview

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला वनडे मैच प्रीव्यू

कोहली और रोहित के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

रोहित और कोहली दोनों अब केवल एक ही अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में खेलते हैं। भारत को अगले दो महीनों में केवल छह एकदिवसीय मैच खेलने हैं। दक्षिण अफ्रीका के बाद भारतीय टीम तीन जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू धरती पर तीन वनडे मैच की श्रृंखला खेलेगी। ऐसे में सभी की निगाह भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों रोहित और कोहली पर टिके रहना स्वाभाविक है। इन मैचों में उनके प्रदर्शन का 2027 के वनडे विश्व कप में उनकी संभावनाओं पर सीधा असर पड़ सकता है। हो सकता है कि यह उनके विश्व कप के भाग्य को पक्का न करे, लेकिन यह मैच उनके लिए ऑडिशन की तरह हो सकते हैं जिससे उनके भविष्य की राह भी सुनिश्चित होगी।

End of Feed