IND vs SA Preview: सीरीज में बने रहने के लिए सुधारनी होगी गलती, मार्करम एंड कंपनी के पास भी मौका

IND vs SA Preview: 4 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। टीम इंडिया को दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले पर बहुत कुछ निर्भर करेगा।

IND vs SA Preview: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाएगा। बुधवार को होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो पिछले मैच में पूरी तरह नाकाम रहे थे। दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया केवल 124 रन ही बना पाई थी। भारत ने 2009 के बाद से यहां पर सिर्फ एक टी20 मैच खेला है और 2018 में खेले गए इस मैच में उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उस टीम का केवल एक खिलाड़ी इस टीम में मौजूद हैं और वो हैं हार्दिक पांड्या।

गेंदबाजों के लिए मददगार सेंचुरियन की पिच

End of Feed