IND vs SA (India vs South Africa) 2nd T20 Pitch and Guwahati Weather Forecast Report Today Match: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में 8 विकेट से विजयी रही थी। भारतीय तेज गेंदबाजों ने कहर परपाते हुए मेहमान टीम को 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन का स्कोर खड़ा करने दिया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 107 रन के लक्ष्य को 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था।
Image Credit: AP
ऐसे में सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम गुवाहाटी में द. अफ्रीका को पटखनी देकर घर पर पहली बार उनके खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया की जीत काफी हद तक मौसम और पिच पर भी निर्भर करती है। तिरुवनंतपुरम में जिस तरह पिच पर गेंद स्विंग हो रही थी। वहां टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में गुवाहाटी की पिच के बारे में जानना भी बेहद अहम हो जाता है।
