भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 अक्टूबर को गुवाहाटी के बासापारा स्टेडियम में खेले जाएगा। तिरुवनन्तपुरम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर ने कहर परपाते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को 106 रन पर ढेर कर दिया था। इसके बाद जीत के लिए मिले लक्ष्य को सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेला जाएगा? (When will IND vs SA 2nd T20I match be played?)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 2 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच कहां खेला जाएगा? (Where will IND vs SA 2nd T20I match be played?)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs SA Match start timing)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा (IND vs SA Live telecast)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों (स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी) पर देख सकेंगे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (Where to watch India vs South Africa 2nd T20I Live streaming)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+ हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से संबंधित कवरेज आप टाइम्स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकेंगे।
