IND vs SA 1st ODI Preview: राहुल की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नई शुरुआत करने उतरेगा भारत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 17, 2023, 03:02 PM IST

IND vs SA 1st ODI Preview: 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज से वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। टी20 मुकाबले में बराबरी कर चुकी टीम इंडिया नए कप्तान के साथ उतरेगी। वनडे में टीम की कमान केएल राहुल के हाथ में है।

विश्व कप के फाइनल में पराजय का कड़वा स्वाद चखने के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से इस प्रारूप में नई शुरुआत करने के लिए उतरेगी, जिसमें नई पीढ़ी के उसके कई खिलाड़ी अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बेताब होंगे। अब जबकि टी20 विश्व कप पास में है तब वनडे श्रृंखला की प्रासंगिकता को लेकर सवाल उठाए जा सकते हैं लेकिन 2025 में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए भारत ही नहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए भी अपने नए खिलाड़ियों को आजमाने का यह बेहतरीन मौका होगा।

India vs South Africa

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (साभार-Twitter)

End of Feed