कब और कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच का सीधा प्रसारण, लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। यहां जानिए इस मैच को कब और कहां देखें, लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं और भारत में कितने बजे किस टीवी चैनल पर भारत-पाकिस्तान मैच देख सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 - 27वां मैच
  • आमने-सामने भारत और पाकिस्तान की टीमें
  • टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला कब और कहां देखें

आज (15 February 2026) क्रिकेट जगत व फैंस के लिए बहुत बड़ा दिन है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज भारत और पाकिस्तान मैच (India vs Pakistan Match) का आयोजन होने जा रहा है। एशिया कप 2025 के फाइनल में मिली बड़ी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहली बार भारतीय टीम के सामने आने जा रही है और वो भी काफी विवादों के बाद। अब टीम इंडिया इस मैच में भी पाकिस्तान को शिकस्त देकर करोड़ों भारतीय फैंस को देश भर में जश्न मनाने का मौका देना चाहेगी।

IND vs PAK Match Live Score Streaming, T20 World Cup Today Match, TV Channel Match Telecast

भारत और पाकिस्तान मैच की लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग

आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच से पहले एक नजर डाल लेते हैं टी20 विश्व कप में ग्रुप-A की अंक तालिका (Points Table) पर जहां ये दोनों टीमें मौजूद हैं। ताजा अंक तालिका में किसका नेट रन रेट (NRR) ज्यादा बेहतर है? फिलहाल भारत और पाकिस्तान अपने ग्रुप में चार-चार अंकों के साथ बराबरी पर हैं। अब आज कोलंबो में इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के नतीजे से पता चलेगा कि ग्रुप टॉपर कौन रहने वाला है। अंकों और रन रेट में टीम इंडिया की मौजूदा स्थिति इस प्रकार है, भारत ने 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट इस समय 3.050 की ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं और उसके भी चार अंक हैं, हालांकि उनका नेट रन रेट सिर्फ 0.932 पर अटका हुआ है। अगर भारत जीता तो नेट रन रेट में ये फासला पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाला बन सकता है।

End of Feed