LIVEIND vs PAK: मैच हुआ रद्द, भारत को एक अंक; पाकिस्तान ने बनाई सुपर फोर में जगह

IND vs PAK: मैच हुआ रद्द, भारत को एक अंक; पाकिस्तान ने बनाई सुपर फोर में जगह
IND vs PAK: कैंडी में खेला गया भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के 87 और ईशान किशन के 82 रन की संघर्षपूर्ण पारी की बदौलत पाकिस्तान के सामने 267 रन का लक्ष्य रखा था। पाकिस्तानी गेंदबाजी के सामने टीम इंडिया पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 48.5 ओवर में केवल 266 रन बनाकर आउट हो गई। एक वक्त टीम इंडिया 66 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन हार्दिक औऱ ईशान ने 5वें विकेट के लिए शानदार 138 रन की साझेदारी कर मैच में टीम इंडिया की वापसी करा दी। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 4 और हारिस रऊफ ने 3 विकेट झटके। इस मुकाबले (India vs Pakistan Live Streaming) की लाइव स्ट्रीमिंग आप मोबाईल पर फ्री में हॉटस्टार पर देख सकते हैं। (Watch IND vs PAK Match LIVE Score)
IND vs PAK Match Live Streaming: WATCH Here | IND vs PAK Match LIVE Telecast
IND vs PAK Live Score: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान मुकाबला
भारत-पाकिस्तान के बीच कैंडी में खेला गया पहला मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं खेला जा सका और दोनों टीम को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा।
IND vs PAK Live Score: रात 9 बजे होगा पिच का निरीक्षण
रात 9 बजे पिच का निरीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
IND vs PAK Live Score: जानिए कैंडी का ताजा हाल
IND vs PAK Live Score: बारिश के कारण देर से शुरू होगी पाकिस्तान की पारी
कैंडी में फिलहाल बारिश हो रही है और इस कारण पाकिस्तान की पारी देर से शुरू होगी। भारत की पारी 266 रन पर ढेर हो गई।
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान के सामने 267 रन का लक्ष्य
टीम इंडिया पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 48.5 ओवर में 266 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट चटकाए जबकि हार्दिक ने सर्वाधिक 87 रन की पारी खेली।
IND vs PAK Live Score: शाहीन ने एक बार फिर टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया
शाहीन ने हार्दिक को 87 रन के स्कोर पर आउट कर भारत को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है।
IND vs PAK Live Score: 40 ओवर का खेल खत्म, टीम इंडिया का स्कोर 221/5
आखिरी 10 ओवर का खेल बाकी है। भारत ने 40 ओवर के बाद 221 रन बना लिए हैं।
IND vs PAK Live Score: हारिस ने तोड़ी साझेदारी
हारिस रऊफ ने हार्दिक और ईशान के बीच 138 रन की साझेदारी पर ब्रेक लगा दिया। ईशान 81 गेंद पर 82 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs PAK Live Score: 37वें ओवर में टीम इंडिया के 200 रन पूरे
हार्दिक और ईशान ने टीम इंडिया की वापसी करा दी है। टीम इंडिया ने 37 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं।
IND vs PAK Live Score: हार्दिक ने पूरा किया अर्धशतक
हार्दिक ने 62 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन हो चुका है और अब भी 16 ओवर का खेल बाकी है।
IND vs PAK Live Score: हार्दिक और ईशान के बीच शतकीय साझेदारी
ईशान और हार्दिक ने शतकीय साझेदारी कर कुछ हद तक टीम इंडिया की वापसी करा दी है। टीम इंडिया ने अपना आखिरी विकेट 66 के स्कोर पर गंवाया था।
IND vs PAK Live Score: हार्दिक और ईशान के बीच 90 रन की साझेदारी
हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के बीच 5वें विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी पूरी। अर्धशतक से 7 रन दूर हैं पांड्या।
IND vs PAK Live Score: ईशान ने एशिया कप के डेब्यू पर जड़ा अर्धशतक
ईशान किशन ने 55 गेंद पर 50 रन बनाए। किशन पहली बार एशिया कप में खेल रहे हैं। ध्यान रहे उन्हें राहुल की जगह मौका मिला है।
IND vs PAK Live Score: आधे ओवर खत्म, भारत का स्कोर 127/4
25 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 43 और हार्दिक 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs PAK Live Score: 5वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
5वें विकेट के लिए हार्दिक पांड्या और ईशान किशन ने 52 गेंद पर 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। ईशान 41 और हार्दिक 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs PAK Live Score: टीम इंडिया के 100 रन पूरे
टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs PAK Live Score: हारिस ने गिल को किया आउट
टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हारिस ने गिल के रूप में चौथा झटका दिया है।
IND vs PAK Live Score: दोबारा शुरू हुआ खेल
बारिश के बाद दोबारा शुरू हुआ खेल, टीम इंडिया 3 विकेट खो चुकी है।
IND vs PAK Live Score: बारिश होने से निराश है भारतीय फैंस, देखें रिएक्शन
IND vs PAK Live Score: हटाए गए कवर्स
एक बार फिर रुकी बारिश, हटाए गए कवर्स, 3 विकेट खोकर 51 रन बना चुकी है टीम इंडिया।