LIVE

IND vs PAK Highlights: बारिश ने बिगाड़ा खेल! इंडिया-पाकिस्तान मैच रद्द, पर रच गया यह इतिहास

अभिषेक गुप्ताUpdated Sep 2, 2023, 22:21 IST

IND vs PAK Highlights: बारिश ने बिगाड़ा खेल! इंडिया-पाकिस्तान मैच रद्द, पर रच गया यह इतिहास
IND vs PAK Highlights: बारिश ने बिगाड़ा खेल! इंडिया-पाकिस्तान मैच रद्द, पर रच गया यह इतिहास

India vs Pakistan, IND vs PAK Cricket Highlights Today Match, Kandy (भारत बनाम पाकिस्तान आज के मैच की हाइलाइट्स): भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार (दो सितंबर, 2023) को वनडे मैच रद्द हो गया। एशिया कप के तहत श्रीलंका में हुए इस मुकाबले में पूरा खेल बारिश ने बिगाड़ा। बूंदाबांदी मैच चालू होने के पहले शुरू हुई थी, जो कि बाद में तेज हो गई थी। खेल के बीच में भी दो-तीन दफा पानी गिरा। यह आगे ऐसा गिरा कि दूसरी पारी हो ही न सकी और मैच कैंसल करते हुए दोनों टीम्स को एक-एक प्वॉइंट बांट दिए गए। वैसे, ग्रुप स्टेज के तहत इस तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। 48.5 ओवर्स में ऑल आउट होकर भारतीय खेमे ने 266 रन बनाए थे, जबकि जवाबी पारी में जीत के लिए पाक टीम को 267 रन चाहिए थे। चूंकि, पानी रुका नहीं इसलिए पाक की बैटिंग की बारी ही नहीं आई और मुकाबला रद्द करना पड़ा। नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए अपडेट्सः

IND vs PAK Match LIVE Score: WATCH HERE | IND VS PAK MATCH LIVE TELECAST LINK

SEPT 02, 2023 22:14 IST

IND vs PAK मैच के बाद कैसा है प्वॉइंट टेबल का हाल? देखें

SEPT 02, 2023 22:11 IST

बेनतीजा रहा इंडिया-पाकिस्तान मैच

SEPT 02, 2023 21:49 IST

IND vs PAK LIVE Score: बारिश और इंतजार जारी...

SEPT 02, 2023 21:43 IST

पाक बनाम भारत मैच का क्या है ताजा अपडेट?

SEPT 02, 2023 21:42 IST

एशिया कप के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार

एशिया कप (वनडे) के इतिहास में शनिवार (दो सितंबर, 2023) को नया रिकॉर्ड बन गया। विपक्षी टीम के सभी10 विकेट्स पेसर्स ने झटके।
SEPT 02, 2023 20:50 IST

बारिश ने किरकिरा किया मजा, पर फैंस का उत्साह न हुआ कम

SEPT 02, 2023 20:48 IST

फिर से गिरने लगा पानी, यूं बचाई गई पिच

SEPT 02, 2023 20:41 IST

मैच लोकेशन पर फिर से बारिश, पूरा मैदान कवर

इंडिया-पाकिस्तान के बीच फिर से बारिश हुई, जिसके चलते दूसरी इनिंग्स में देरी हुई। पानी ऐसे वक्त पर गिरने लगा, जब पाक टीम को बैटिंग करनी थी। आनन-फानन ग्राउंड को कवर किया गया और दोनों टीम्स के खिलाड़ी पानी रुकने का इंतजार करने लगे।
SEPT 02, 2023 19:56 IST

टीम इंडिया ने बैटिंग के मोर्चे पर झोंका दम, पर पाक को न समझें कम!

SEPT 02, 2023 19:55 IST

जब गिरे इंडिया के आठ विकेट तो यूं मना पाक टीम का जश्न

SEPT 02, 2023 19:29 IST

PAK के शाहीन अफरीदी का जलवा, झटके चार विकेट

पाकिस्तान के पेसर शाहीन अफरीदी ने इंडिया के खिलाफ इस मुकाबले में अब तक चार विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा का विकेट लिया।
SEPT 02, 2023 19:21 IST

हार्दिक को भी सताएगा सेंचुरी न पूरी कर पाने का मलाल

ईशान किशन (82) के बाद हार्दिक पंड्या भी अपना सैकड़ा न पूरा कर सके। 90 बॉल्स का सामना करने के साथ वह 87 रन बनाकर आउट हो गए। शाहीन अफरीदी की बॉल पर सलमान अली अघा ने उनका कैच लपका। 96.67 के स्ट्राइक रेट से खेलने वाले पंड्या ने अपनी पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का जड़ा था।
SEPT 02, 2023 19:15 IST

IND vs PAK LIVE Score: हार्दिक पंड्या भी आउट, टीम को छठा झटका

SEPT 02, 2023 19:05 IST

भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंदिता के बीच खिलाड़ियों में हैं मधुर संबंध

विराट कोहली पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के पास जाते हैं, उन्हें गले लगाते हैं और फिर आपस में कुछ बातें करके हंसने लग जाते हैं। भारत और पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान पर चिर प्रतिद्वंदी माना जाता है लेकिन इन दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच अच्छे संबंध रहे हैं जिसकी एक बानगी कोहली और रऊफ की मुलाकात ने यहां पेश की। कोहली ने बाद में पाकिस्तान के उप कप्तान शादाब खान से भी मुलाकात की और उनके साथ कुछ पल बिताए। यही नहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रऊफ के साथ पालेकल की पिच को लेकर चर्चा की। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच इस तरह की मुलाकात के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया है।
SEPT 02, 2023 18:54 IST

IND vs PAK LIVE Score: टीम इंडिया ने यूं छुआ 200 का आंकड़ा

36.4 ओवर्स (221 बॉल्स) में टीम इंडिया ने 200 रन का आंकड़ा छुआ, जबकि इस स्कोर में 17 एक्ट्रा रन भी शामिल रहे।
SEPT 02, 2023 18:53 IST

इंडिया के लिए मतलब भर का काम कर गए किशन

SEPT 02, 2023 18:50 IST

सैकड़े से चूक गए किशन, बड़े शॉट के चक्कर में गंवा बैठे कैच

टीम इंडिया को पांचवां झटका ईशान किशन के रूप में लगा। वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना कैच गंवा बैठे। यही वजह थी कि वह अपना सैकड़ा पूरा करने से पहले ही आउट हो गए। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ने 81 बॉल्स का सामना करते हुए 82 रन बनाए, जिसमें उन्होंने नौ चौके और दो छक्के जड़े थे। वह इस दौरान101.23 के स्ट्राइक रेट से खेले। हारिस राउफ की बॉल पर बाबर आजम ने उनका कैच लपका।
SEPT 02, 2023 18:42 IST

किशन भी छाए, जड़ा पचासा

SEPT 02, 2023 18:33 IST

पचासा पूरा करने पर ऐसा था पंड्या का रिएक्शन

SEPT 02, 2023 18:31 IST

IND vs PAK LIVE Score: किशन के बाद पंड्या का पचासा पूरा

टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने शानदार साझेदारी करते हुए रन जुटाए। 54 गेंदों पर 50 रन बनाते हुए पहले किशन ने अपनी फिफ्टी पूरी की, जिसके कुछ ही देर बाद पंड्या ने 62 बॉल्स का सामना कर 50 रन जोड़े।