भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2023, लाइव स्ट्रीमिंग
चार साल लंबे अंतराल के बाद वनडे फॉर्मेट में एशिया की दो दिग्गज टीमों का आमना सामना होने जा रहा है। ऐसे में इस मैच की अहमियत और बढ़ जाती है। जानिए इस मैच का लुत्फ आप, कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप कहां देख सकते हैं?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच कब खेला जाएगा? (India vs Pakistan Asia Cup Match Date)
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला 02 सितंबर, 2023 (शनिवार) को खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच कहां खेला जाएगा? (India vs Pakistan Asia Cup Match Venue)
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 50 ओवर एशिया कप का ग्रुप ए का दूसरा मुकाबला पल्लेकेल में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा इंडिया-पाकिस्तान एशिया कप का महामुकाबला? (India vs Pakistan Asia Cup Match Timing)
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के ग्रुप ए का दूसरा लीग मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 02:30 बजे होगा।
भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs Pakistan Asia Cup 2023 Live Telecast On TV)
भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में खेला जाने वाले लीग दौर का मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs Pakistan Asia Cup Match Online Live Streaming)
भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
