IND Vs NZ 1st ODI Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में दी 4 विकेट से मात, रोमांचक मुकाबले में राहुल-सुंदर ने लगाई नैय्या पार
India vs New Zealand Highlights: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीद में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया को जीत की दहलीज पार कराने में केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने अहम भूमिका अदा की। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल और रोमांच।
IND Vs NZ 1st ODI Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में दी 4 विकेट से मात, रोमांचक मुकाबले में राहुल-सुंदर ने लगाई नैय्या पार
न्यूजीलैंड ने बनाए 8 विकेट पर 300 रन
टीम इंडिया के खिलाफ वडोडरा में खेले जा रही सीरीज के पहले वनडे में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बना सकी। पहले वनडे में जीत के लिए भारतीय टीम को 301 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। न्यूजीलैंड को डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। दोनों की साझेदारी की हर्षित राणा ने 22वें ओवर में हेनरी निकोल्स को विकेट के पीछे कैच कराकर तोड़ा। उन्होंने 62(69) रन बनाए। इसके बाद अगले ही ओवर में डेवोन कॉन्वे भी 56(67) रन बनाकर राणा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस स्थिति में डेरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला। वो एक छोर संभाले रहे। मिचेल 48वें ओवर में 84(71) रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर एलबीडब्लू हुए। लेकिन तब तक न्यूजीलैंड ने 281 रन बना लिए थे। मिचेल एक छोर पर विकेटों की पतझड़ के बीच टिके रहे। अंत में डेब्यूटेंट क्रिस्टन क्लार्क ने 17 गेंद में 23 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 8 विकेट पर 300 रन तक पहुंचा दिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए। एक सफलता कुलदीप यादव को मिली। एक कीवी खिलाड़ी रन आउट हुआ।
मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें। भारत ने पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
इंडिया-न्यूजीलैंड मैच की पहली पारी की हाईलाइट्स (Zealand Innings Highlights)
इंडिया-न्यूजीलैंड मैच की पहली पारी की हाईलाइट्स (Zealand Innings Highlights)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में हो रहा है। 16 साल लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम वडोदरा में कोई मैच खेल रही है। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलता देखने की वजह से प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं। वहीं कीवी टीम की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल संभाल रहे हैं।
ऐसी है दोनों टीमों की पहले वनडे में प्लेइंग-11:
भारत की प्लेइंग-11:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर),वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैक फाउक्स, क्रिश्चियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।
हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी
भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच वनडे में बीच अबतक कुल 120 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से टीम इंडिया 62 में और न्यूजीलैंड की टीम 50 मैच में जीत हासिल करने में सफल रही है।
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीम (India and New Zealand ODI Squads)
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनॉक्स, माइकल रे।
मैच की जानकारियां
| विवरण | जानकारी |
| -------------------------- | ---------------------------------------------------------------------------------- |
| स्टेडियम | कोटाम्बी स्टेडियम, वड़ोदरा |
| टॉस | भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी |
| सीरीज़ | IND vs NZ |
| सत्र | 2025/26 |
| मैच नंबर | वनडे नं. 4937 |
| मैच का प्रकार | दिन-रात का वनडे मैच (50 ओवर) |
| मैच की तारीख | 11 जनवरी 2026 |
| खेल के घंटे (ग्राउंड टाइम) | 13:30 शुरुआत, पहला सत्र: 13:30–17:00, अंतराल: 17:00–17:30, दूसरा सत्र: 17:30–21:00 |
| वनडे डेब्यू | क्रिस्टियन क्लार्क |
| अंपायर (भारत) | के. एन. अनंतपद्मनाभन (DRS) |
| अंपायर (इंग्लैंड) | रिचर्ड इलिंगवर्थ (DRS) |
| टीवी अंपायर | शर्फ़ुद्दोला (बांग्लादेश) |
| रिज़र्व अंपायर | रोहन पंडित (भारत) |
| मैच रेफ़री | जवागल श्रीनाथ (भारत) |
विकेट पतन: 1-117 (हेनरी निकल्स, 21.4 Ov), 2-126 (डेवन कॉन्वे, 23.6 Ov), 3-146 (विल यंग, 27.5 Ov), 4-170 (ग्लेन फ़िलिप्स, 33.2 Ov), 5-198 (मिचेल हे, 37.3 Ov), 6-237 (माइकल ब्रेसवेल, 42.6 Ov), 7-239 (ज़ैकरी फ़ॉक्स, 43.3 Ov), 8-281 (डैरिल मिचेल, 47.4 Ov)
NZ बनाम IND लाइव स्कोर आज के पहले वनडे मैच के अपडेट यहाँ से देखें
SL vs PAK 3rd T20I Live Score: Watch Live Scorecard Online
