IND vs NZ Final: बारिश की वजह से धुला भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन सी टीम होगी चैंपियन?

India vs New Zealand Final Match Reserve Day: भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में फाइनल में उतरेगा। वह लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़ा है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगा। 8 मार्च को अहमदाबाद में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और रोमांचक फाइनल होने की उम्मीद है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। इस निर्णायक मुकाबले में भारत (India National Cricket Team) और न्यूजीलैंड (New Zealand National Cricket Team) आमने-सामने होंगी।

IND vs NZ Reserve Day

अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम। फोटो- AI

कीवी टीम जहां टी20 विश्व कप में अपने खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी, वहीं भारत की नजर तीसरी बार ट्रॉफी जीतने पर होगी। ऐसे में फाइनल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। हालांकि, फैंस के मन में बारिश लेकर कई तरह के सवाल भी हैं।

End of Feed