IND vs NZ 5th T20I Preview: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में संजू सैमसन के फॉर्म और अक्षर पटेल की फिटनेस पर होगी नजर

भारत और न्यूजीलैंड का टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में सबकी नजर फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन और फिटनेस से जूझ रहे उपकप्तान अक्षर पटेल पर होंगी।

तिरुवनंतपुरम: खिताब का प्रबल दावेदार भारत टी20 विश्व कप से पहले शनिवार को यहां जब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने के लिए उतरेगा तो उसे उम्मीद रहेगी कि संजू सैमसन अपने घरेलू दर्शकों के सामने फॉर्म में वापसी करने और अक्षर पटेल फिटनेस हासिल करने में सफल रहेंगे।

IND vs NZ fifth T20I Match Preview

भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां टी20 मैच प्रीव्यू

पांचवें मुकाबले में पूरी ताकत के साथ उतरेगी टीम इंडिया

विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने प्रयोग करते हुए पांच मुख्य गेंदबाजों को ही खिलाया तथा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे से गेंदबाजी नहीं करवाई। भारत यह मैच हार गया था लेकिन इससे श्रृंखला के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि भारतीय टीम पहले ही इसे अपने नाम कर चुकी थी। जैसा कि श्रृंखला के पिछले मैचों में देखा गया, भारत अपने गेंदबाजी विभाग में एक बार फिर फेरबदल कर सकता है। भारतीय टीम प्रबंधन पिछले दो मैचों में आराम देने के बाद मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका दे सकता है।

End of Feed