IND vs NZ 2nd ODI Live Score, India vs New Zealand ODI Live Cricket Score (भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर): भारत और न्यूजीलैंड की टीम रविवार को दूसरे वनडे मैच में आमने-सामने हैं। यह मुकाबला हैमिल्टन के सेडोन पार्क मैदान पर खेला जा रहा है। केन विलियमसन के नेतृत्वा वाली न्यूजीलैंड टीम तीन वनडे मैच की सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड की नजर अब सीरीज में निर्णायक बढ़त हासिल करने पर होगी जबकि भारत वापसी करने की फिराक में होगा। शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए दूसरा वनडे 'करो या मरो' मुकाबला है।
भारत अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगा
गौरतलब है कि भारत ने पहले वनडे में 7 विकेट गंवाकर 306 का स्कोर खड़ा किया था। भारत के लिए श्रेयस अय्यर (80), शिखर धवन (72) और शुभमन गिल (50) ने टिककर बल्लेबाजी की। हालांकि, मेहमान टीम तेज रफ्तार से रन जुटाने में कामयाब नहीं हो सकी, जिसके चलते 30-40 रन कम रह गए। वहीं, भारतीय खेमा गेंदबाजी आक्रमण में भी कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाया। दरअसल, टॉम लाथम ने भारतीय गेंदबाजों की बखिया उथेड़ते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 104 गेंदों में नाबाद 145 रन बनाए। उन्होंने विलियमसन (नाबाद 98) के साथ चौथे विकेट के लिए 221 रन की अटूट साझेदारी की और कीवी को जीत दिलाई।
IND vs NZ 2nd ODI Predicted Playing 11
भारत की संभावित प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉन्वे, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फॉर्ग्यूसन।
