NZ vs IND 1st T20: आज होगा भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20, जानिए सभी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 18, 2022, 06:30 AM IST

New Zealand vs India 1st T20I Match Preview, Wellington: आज वेलिंगटन में भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज होगा। टी20 विश्व कप 2022 के दोनों सेमीफाइनल में हारने वाली ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सभी अहम व खास जानकारियां।

India vs New Zealand 1st T20, Match Preview: अपनी गलतियों से सीख नहीं लेने के बाद भारत शुक्रवार से यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला मे ‘युवा और निडर’ खिलाड़ियों की मदद से अपनी पुरानी खेल शैली को बदलने के लक्ष्य के साथ उतरेगा। पिछले साल यूएई में विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद भारत ने बल्लेबाजी में आक्रामक शैली अपनाई थी लेकिन अगले विश्व कप के आने तक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज खराब फॉर्म से जूझने लगे और विरोधी गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर नहीं खेल पाए। भारत का इस तरह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का नौ साल का इंतजार जारी रहा।

kane_pandya

केन रिचर्ड्सन और हार्दिक पांड्या (BCCI)

अगला टी20 विश्व कप अभी दो साल दूर है और ऐसे में भारत के पास खिलाड़ियों की पहचान करने और इंग्लैंड द्वारा अपनाए गए किसी भी कीमत पर आक्रमण करने के रवैये के साथ उन्हें निखारने के लिए पर्याप्त समय है। अगले टी20 विश्व कप में टीम के संभावित कप्तान हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की अगुआई कर रहे हैं। कार्यवाहक मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने संकेत दिया है कि आधुनिक खेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रबंधन सिर्फ टी20 विशेषज्ञों को शामिल करने का इच्छुक है।

End of Feed