IND vs IRE Head to Head: डबलिन के इस मैदान पर अजेय है टीम इंडिया, देखें कैसा है रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 23, 2023, 11:53 AM IST

India vs Ireland Head to Head: भारत और और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले डबलिन में खेले गए दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

India vs Ireland Head to Head: आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने कब्जा जमा लिया है। अब टीम इंडिया सीरीज पर क्लीन स्वीप करने के इरादे से बुधवार को उतरेगी। भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के साथ आयरलैंड के खिलाफ काफी अहम है।

प्रयोग कर सकती है टीम इंडिया

टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया प्रयोग कर सकती है। आईपीएल में ताबड़तोड़ करने वाले युवा बल्लेबाजों को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा टीम के स्क्वाड में शामिल जिन खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला है। उनको भी मौका मिल सकता है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह की कप्तानी वाली टीम आयरलैंड़ के खिलाड़ी सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।

End of Feed