IND vs IRE Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मुकाबला

IND vs IRE 1st T20I Live Streaming: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैच की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार को होने जा रहा है। जानिए आप कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं इस मुकाबले का लुत्फ?

IND vs IRE Live Streaming: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैच की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार को आयरलैंड के बेलफास्ट में होने जा रहा है। इस मुकाबले में सबकी नज़रें 15 साल के युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका पहले टी20 मुकाबले अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिल सकता है। वहीं श्रेयस अय्यर पहली बार भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी इस पल का गवाह बनना चाहते हैं जब वो वैभव सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएगें। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का लुत्फ आप कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं।

IND vs IRE 1st T20I live Streaming

भारत बनाम आयरलैड, पहला टी20आई लाइव स्ट्रीमिंग

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत

भारत और आयरलैंड के बीच अबतक कुल 8 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 8 में भारतीय टीम को जीत मिली है। इन मुकाबलों में से 6 मैच डब्लिन में खेले गए हैं और उन सभी में भारतीय टीम विजयी रही है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला एकतरफा रहा है। आयरलैंड की टीम अपने घर पर हार के सिलसिले को खत्म करने के इरादे से उतरेगी।

End of Feed