IND vs IRE 3rd T20I: इन पर होगी टीम इंडिया को क्लीन स्वीप कराने की जिम्मेदारी, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs IRE 3rd T20I: भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को डबलिन में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है और अब उसकी नजर आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करने पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा मुकाबला ॉ
  • प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है टीम इंडिया
  • जितेश शर्मा को मिल सकता है डेब्यू का मौका

भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को डबलिन के द विलेज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी टीम इंडिया के सामने क्लीन स्वीप करने का सुनहरा मौका है। बारिश से बाधिक पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम से 2 रन से जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में 33 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। टीम इंडिया आज कर आयरलैंड से क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में नहीं हारी है।

प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव

पहले दो मुकाबलों की बात करें तो गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। पहले मुकाबले में जहां गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था तो वहीं दूसरे मुकाबले में बल्लेबाजों ने भी दमदार बैटिंग की थी। तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया अपने बेंट स्ट्रैंथ को आजमा सकती है। ऐसे में संजू सैमसन के स्थान पर पहली बार टीम इंडिया में शामिल जितेश शर्मा को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो प्लेइंग इलेवन में आवेश खान को मौका मिल सकता है। उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के स्थान पर मौका मिल सकता है।

End of Feed