IND vs ENG 2nds Test, Yashasvi Jaiswal century: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हो चुका है। विशाखापट्टनम के वीडीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लेकिन यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके न केवल टीम को संभाला, बल्कि शतक भी जड़ा। उन्होंने 151 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। यह उनका टेस्ट करियर का दूसरा शतक है।
यशस्वी जायसवाल। (फोटो- BCCI Twitter)
विंडीज के खिलाड़ी जड़ चुके हैं शतक
22 साल के यशस्वी जायसवाल हर टीम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जमा चुके हैं। उन्होंने 12 जुलाई 2023 को विंडीज के खिलाफ 16 चौके और एक छक्के की मदद से 171 रन बनाए थे। इसके अलावा टेस्ट में उनके नाम दो अर्धशतक भी शामिल है।
यशस्वी का ऐसा है टेस्ट करियर
2023 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल लगातार रन बना रहे हैं। इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट मुकाबले से पहले की बात करें तो यशस्वी ने 5 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में कुल 60 की स्ट्राइक रेट और 45.66 की औसत से कुल 411 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 करियर पर नजर डालें तो यशस्वी ने 17 मैचों में 161.93 की स्ट्राइक रेट से कु 502 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ जड़ चुके हैं अर्धशतक
यशस्वी जायसवाल का इंग्लैंड के खिलाफ जमकर बल्ला चलता है। यशस्वी ने इंग्लैंड के तीन मैच खेले हैं। इसमें यशस्वी ने 25 जनवरी 2024 को 80 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में महज 15 रन बनाकर आउट हो गए। अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में शतकीय पारी खेली है।
