INDW vs ENG U19 T20 World Cup Final: भारत बनाम इंग्लैंड वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण, ऐसे देखें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 30, 2023, 10:13 AM IST

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 विश्व का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीमें एक दूसरे से भिड़ने तैयार हैं। पहली बार टी20 फॉर्मेट में खेले जा रहे टी20 के अंडर-19 विश्व कप 2023 के फाइनल में दोनों टीमों के बीच शानदार भिड़ंत होने की उम्मीद है। सुपर सिक्स राउंड में जहां इंग्लैंड की टीम अजेय रही वहीं शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार से उबरते हुए भारतीय ने सेमीफाइनल में एंट्री की और वहां न्यूजीलैंड को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। ऐसे में पूरी दुनिया में फैले भारतीय प्रशंसकों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं इस खिताबी मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

INDW-vs-ENGW-U19 T20 World Cup 2023-live-Streaming

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 फाइनल

कब होगा भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच? (INDW vs ENGW U19 T20 World Cup Final Date)

टीम इंडिया और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज (29 जनवरी 2023-रविवार) को खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच? (INDW vs ENGW U19 T20 World Cup Final Time)

इंग्लैंड और भारत के बीच अंडर-19 टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज शाम 05:15 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा।

किस ग्राउंड पर खेला जाना है भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच? (INDW vs ENGW U19 T20 World Cup Final Ground)

भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीमों के बीच टी20 विश्व कप मैच का फाइनल मुकाबला आज (रविवार) दक्षिण अफ्रीका के शहर पोटचेफ्स्ट्रूम में आयोजित होगा।

टीवी पर कब और कहां देख सकते हैं भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच लाइव? (INDW vs ENGW U19 T20 World Cup Final on TV)

भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड की महिला अंडर-19 क्रिकेट के बीच खेले जाने वाले अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले को भारत में आज शाम 05:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट चैनल पर लाइव देख सकेंगे।

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें? (When and where to watch IND vs NZ 2nd T20 Live streaming)

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकेगी।

End of Feed