LIVE

IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Highlights: शुभमन गिल और गंभीर ने इंग्लैंड दौरे से पहले बताया टीम इंडिया का प्लान, बेंगलुरू में मची भगदड़ पर जताया दुख

India vs England Test Series Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून 2025 से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है। इस श्रृंखला से पहले टीम इंडिया के हेड कोच और नए कप्तान शुभमन गिल प्रेस कांफ्रेंस की आइए जानते हैं इसकी खास बातें।
IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Highlights: शुभमन गिल और गंभीर ने इंग्लैंड दौरे से पहले बताया टीम इंडिया का प्लान, बेंगलुरू में मची भगदड़ पर जताया दुख
India vs England Test Series Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन 20 जून 2025 से किया जाने वाला है। इस दौरे के लिए भारतीय टीम 5 जून को मुंबई से रवाना होने वाली है। इंग्लैंड जाने से पहले टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल प्रेस कांफ्रेंस की और उनके साथ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी मौजूद रहे। इसमें उन्होंने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है और इसके साथ ही बेंगलुरू में हुई हिंसा पर भी खुलकर बात की जिसमें गंभीर ने रोड शो के खिलाफ दोबारा आवाज उठाई।


भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से खेला जाएगा। दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो गया है। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम में करुण नायर की 7 साल बाद वापसी हुई है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर की भी वापसी हुई है। साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह नए चेहरे हैं। इंग्लैंड की टीम का ऐलान भी जल्द होने की संभावना है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (उपकप्तान, विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप,जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
Jun 5, 2025 | 07:43 PM IST

IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Live: बेेगलुरू में मची भगदड़ पर गंभीर ने जताया दुख

लोगों की जिंदगी ज्यादा जरूरी है और मेरे ख्याल से रोड शो नहीं होना चाहिए। जो आज हुआ वो बेहद दूखद था और और हमें जिम्मेदार होना चाहिए और चाहे कोई भी हो हमें ध्यान रखना चाहिए।
Jun 5, 2025 | 07:33 PM IST

IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Live: क्या रोहित और विराट के बिना पड़ेगा असर?

रोहित और विराट की जगह भरना मुश्किल होगा लेकिन हमारे पास कई युवा खिलाड़ी हैं और बैटिंग और बॉलिंग कांबिनेशन अच्छा है और इसका हमेशा फायदा मिलेगा।
Jun 5, 2025 | 07:03 PM IST

IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Live: प्रेस कांफ्रेंस के लिए पहुंचे गिल

शुभमन गिल प्रेस कांफ्रेस के लिए बीसीसीाआई के हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं।
Jun 5, 2025 | 06:47 PM IST

IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Live: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ नहीं खेलेंगे गिल

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे प्रेक्टिस टेस्ट मैच में नहीं खेलने वाले हैं। वे सीधे टीम इंडिया के लिए पहले टेस्ट में खेलते नजर आ सकते है।
Jun 5, 2025 | 06:24 PM IST

IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Live: किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे गिल?

भारत के नवनियुक्त टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आगामी टेस्ट सीरीज से पहले मीडिया को संबोधित करेंगे। हर किसी के दिमाग में सबसे बड़ा सवाल उनकी बल्लेबाजी की स्थिति को लेकर है। क्या गिल ओपनर के तौर पर खेलना जारी रखेंगे या विराट कोहली की जगह लेने के लिए चौथे नंबर पर उतरेंगे। पिछले WTC चक्र में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के ओपनिंग करने के बाद गिल तीसरे नंबर पर खेल रहे थे। रोहित और कोहली के रिटायर होने के बाद गिल के पास अब तीन विकल्प हैं। वह या तो जायसवाल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, अपने सामान्य तीसरे नंबर पर खेल सकते हैं या कोहली की जगह पर उतर सकते हैं।
Jun 5, 2025 | 06:06 PM IST

IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Live: गिल की पहली प्रेस कांफ्रेस

शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है और इसके बाद ये उनकी पहली प्रेस कांफ्रेंस है। इसमें वे अपने चैलेंज के बारे में खुलकर बात करेंगे।
Jun 5, 2025 | 05:50 PM IST

IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Live: रिकी पोंटिंग की गिल को सलाह

पोंटिंग ने पीटीआई से कहा, "उनका सफ़ेद गेंद का फॉर्म अविश्वसनीय रूप से अच्छा रहा है। लेकिन उन्हें अपनी टेस्ट मैच की बल्लेबाजी पर थोड़ा काम करना है। और जब आप नए कप्तान होते हैं तो यह कभी भी आसान नहीं होता है - अपनी बल्लेबाजी के बारे में उस हद तक चिंता करना जितना उन्हें करना होगा। यह उनके लिए आसान नहीं होगा।" "अगर वे (यशस्वी) जायसवाल और साई सुदर्शन को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुनते हैं, तो उन्हें नंबर 3 पर किसी और अनुभवी खिलाड़ी की ज़रूरत होगी - शायद केएल राहुल या करुण नायर। इससे शुभमन को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौक़ा मिलेगा," पोंटिंग ने समझाया। "एक बार जब आप इसमें पारंगत हो जाते हैं, तो आप खुद को फिर से नंबर 3 पर ले जा सकते हैं।"
Jun 5, 2025 | 05:05 PM IST

IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Live: ये खिलाड़ी लेंगे इंग्लैंड दौरे पर भाग

कप्तान गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत के अलावा, आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत की टीम में तमिलनाडु और गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन जैसे नए चेहरे शामिल हैं, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं। इस बीच, व्हाइट-बॉल स्टार अर्शदीप सिंह को अपना पहला टेस्ट कॉल-अप मिला है, जबकि करुण नायर आठ साल के अंतराल के बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं।

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने हालांकि आगामी सीरीज के लिए सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को नजरअंदाज कर दिया है।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान, विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव
Jun 5, 2025 | 05:01 PM IST

IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Live: मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं लाइव कांफ्रेंस

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की प्रेस कांफ्रेंस को मोबाइल पर जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।
Jun 5, 2025 | 05:01 PM IST

IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Live: टीवी पर कैसे देख सकते हैं लाइव कांफ्रेंस

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की प्रेस कांफ्रेंस को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है।
Jun 5, 2025 | 04:52 PM IST

IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Live: कितनी बजे शुरू होगी कांफ्रेंस

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की प्रेस कांफ्रेंस शाम को 7:30 बजे से होगी।
Jun 5, 2025 | 04:51 PM IST

IND vs ENG Gautam Gambhir Shubman Gill Press Conference Live: लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की प्रेस कांफ्रेंस के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।