LIVE

IND vs ENG 5th Test Highlights: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया, सिराज बने हीरो

समीर कुमार ठाकुरUpdated Aug 4, 2025, 23:28 IST

IND vs ENG 5th Test Highlights: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट के 5वें दिन सिराज और कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

IND vs ENG 5th Test Highlights: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया, सिराज बने हीरो
IND vs ENG 5th Test Highlights: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराया, सिराज बने हीरो

IND vs ENG 5th Test Highlights: भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर ओवल टेस्ट जीत लिया। आखिरी विकेट के तौर पर सिराज ने एटकिंसन को क्लीन बोल्ड कर न केवल अपना फाइफर लिया, बल्कि टीम इंडिया को 6 रन से जीत दिला दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। आज सुबह इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने खास तौर से सिराज और कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी कर जीत टीम इंडिया की झोली में डाल दिया। सिराज ने 5 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट चटकाए। क्रिस वोक्स और एटकिंसन ने आखिरी विकेट के लिए 10 रन जोड़ कर इंग्लैंड की उम्मीदें बढ़ा दी थी, लेकिन सिराज ने एटकिंसन को आउट कर टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिला दी।

इससे पहले चौथे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण वक्त से पहले रोक देना पड़ा। जब इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन था, उस वक्त अंपायर ने खराब रोशनी का हवाला देते हुए मैच रोक दिया। खिलाड़ी जैसे ही बाहर गए बारिश भी होने लगी, जिसके बाद चौथे दिन के स्टंप की घोषणा कर दी गई। तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए थे। सिराज ने दिन के आखिरी ओवर में क्रॉली को आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य था, लेकिन वह 367 रन बनाकर ढेर हो गई। हैरी ब्रूक और जो रूट की शतकीय पारी भी इंग्लैंड की नैय्या को पार नहीं लगा पाई। ब्रूक ने 111 तो रूट ने 105 रन की पारी खेली।

इससे पहले भारत ने दूसरी पारी में जायसवाल की 118 और जडेजा, आकाशदीप और सुंदर की अर्धशतकीय पारी के दम पर 396 रन बनाए थे। भारत की पहली पारी 224 के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए थे और 23 रन की अहम बढ़त ली थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (England Playing XI)- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग।

भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रूव जुरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

AUG 04, 2025 16:36 IST

IND vs ENG 5th Test Day 5, लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग: जीत के बाद टीम इंडिया का विक्ट्री लैप

रोमांचक जीत के बाद टीम इंडिया ओवल के मैदान पर विक्ट्री लैप कर रही है। गिल ऐसे तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं जो इंग्लैंड दौरे पर बिना हारे लौटेंगे।
AUG 04, 2025 16:29 IST

IND vs ENG 5th Test Day 5, लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग: भारत ने 6 रन से इंग्लैंड को हराया

भारत ने इंग्लैंड को 6 रन से हराकर ओवल टेस्ट जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली।
AUG 04, 2025 16:13 IST

IND vs ENG 5th Test Day 5, लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग: एटकिंसन का सिराज को छक्का

जीत से 11 रन दूर इंग्लैंड, सिराज की गेंद पर एटकिंसन ने छक्का लगाकर इंग्लैंड की उम्मीद बढ़ा दी है। सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं।
AUG 04, 2025 16:09 IST

IND vs ENG 5th Test Day 5, लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग: जीत से एक विकेट दूर टीम इंडिया

इंग्लैंड की आखिरी जोड़ी मैदान पर मौजूद, घायल वोक्स एक हाथ से बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे हैं, उनका साथ एटकिंसन दे रहे हैं।
AUG 04, 2025 15:59 IST

IND vs ENG 5th Test Day 5, लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग: जीत से 19 रन दूर इंग्लैंड

इंग्लैंड ने आज सुबह दो विकेट खो दिए हैं। अब उसे 19 रन की दरकार है जबकि टीम इंडिया को 2 विकेट चाहिए।
AUG 04, 2025 15:59 IST

IND vs ENG 5th Test Day 5, लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग: पहले ही ओवर में इंग्लैंड ने बनाए 8 रन

इंग्लैंड के ओवर्टन ने पहले ही ओवर में दो चौके की मदद से 8 रन बना लिए, अब इंग्लैंड को केवल 27 रन की दरकार है।
AUG 04, 2025 15:59 IST

IND vs ENG 5th Test Day 5, लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग: थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला

थोड़ी देर में 5वें दिन का खेल शुरू होने वाला है। आज सुबह टीम इंडिया ने खूब ट्रेनिंग की है और उम्मीद है कि वह इंग्लैंड को रोकने में सबकुछ झोंक देंगे। भारत को चाहिए कि 2-3 ओवर में कम से कम एक विकेट तो जरूर लें।
AUG 04, 2025 15:59 IST

IND vs ENG 5th Test Day 5, लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग: 5वें दिन का खेल आज खेला जाएगा

5वें दिन आज इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन की दरकार है जबकि टीम इंडिया को 4 विकेट लेकर चमत्कार करना होगा। मैच बस थोड़ी देर में शुरू होने वाला है।
AUG 04, 2025 15:59 IST

IND vs ENG 5th Test Day 4 Live Score: खराब रोशनी के कारण वक्त से पहले खत्म हुआ चौथे दिन का खेल

खराब रोशनी के कारण चौथे दिन का स्टंप वक्त से पहले कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब हार-जीत का फैसला 5वें दिन ही हो पाएगा।
AUG 03, 2025 22:36 IST

IND vs ENG 5th Test Day 4 Live Score: पहले खराब रोशनी और अब बारिश

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला के रोमांचक हुए आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को खराब रोशनी के कारण खेल में रुकावट आयी है। खिलाड़ियों के मैदान से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद तेज बारिश होने लगी और मैदानकर्मियों को पिच को कवर से ढकना पड़ा। इस समय जैमी स्मिथ दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे जबकि जैमी ओवरटन ने खाता नहीं खोला था। जीत के लिए ओवल मैदान पर रिकॉर्ड 374 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने छह विकेट पर 339 रन बना लिये है। टीम को जीत के लिए और 35 रन चाहिये जबकि भारत को चार विकेट की जरूरत है।
AUG 03, 2025 22:04 IST

IND vs ENG 5th Test Day 4 Live Score: खराब रोशनी के कारण रुका खेल

खराब रोशनी के कारण मैच रोक दिया गया है। इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर है।
AUG 03, 2025 21:45 IST

IND vs ENG 5th Test Day 4 Live Score: जो रूट हुए आउट

भारत ने छठा विकेट हासिल कर लिया है। इंग्लैंड को अब भी 36 रन की दरकार है। क्या यहां से टीम इंडिया कोई चमत्कार कर सकती है।
AUG 03, 2025 20:30 IST

IND vs ENG 5th Test Day 4 Live Score: टीब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर, 317 रन

टी-ब्रेक तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 317 रन बना लिए हैं। रूट 98 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि जैकब बेथल उनका साथ दे रहे हैं।
AUG 03, 2025 20:12 IST

IND vs ENG 5th Test Day 4 Live Score: हैरी ब्रूक हुए आउट

इंग्लैंड को चौथा झटका लगा, जब हैरी ब्रूक 111 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने रूट के साथ चौथे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की।
AUG 03, 2025 19:57 IST

IND vs ENG 5th Test Day 4 Live Score: हैरी ब्रूक का शतक

हैरी ब्रूक ने 91 गेंद में शतक जड़ दिया। यह उनके इस सीरीज का पहला शतक है।
AUG 03, 2025 19:52 IST

IND vs ENG 5th Test Day 4 Live Score: जीत से 100 रन दूर इंग्लैंड

इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 275 रन बना लिए हैं। रूट और ब्रूक 169 रन जोड़ चुके हैं।
AUG 03, 2025 19:32 IST

IND vs ENG 5th Test Day 4 Live Score: 250 रन के पार इंग्लैंड

इंग्लैंड का स्कोर 250 रन के पार पहुंच गया है। रूट और ब्रूक ने 146 रन जोड़ लिए हैं।
AUG 03, 2025 18:45 IST

IND vs ENG 5th Test Day 4 Live Score: तेजी से रन बना रही है इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम तेजी से रन बना रही है। 45 ओवर में उसने 3 विकेट के नुकसान प 204 रन बना लिए हैं। ब्रूक 62 और रूट 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
AUG 03, 2025 18:18 IST

IND vs ENG 5th Test Day 4 Live Score: दूसरे सेशन का खेल जारी

दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। अब टीम इंडिया के सामने रूट और ब्रूक की जोड़ी तोड़ने की जिम्मेदारी है। दोनों चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़ चुके हैं।
AUG 03, 2025 17:35 IST

IND vs ENG 5th Test Day 4 Live Score: लंच तक इंग्लैंड का स्कोर- 164-3

जो रूट और ब्रूक की जोड़ी खेल रही है। इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं।