IND vs BAN 3rd ODI Pitch Report, Weather: भारत-बांग्लादेश तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानिए

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 9, 2022, 07:54 PM IST

India vs Bangladesh, IND vs BAN 3rd ODI Chattogram Weather and Pitch Report Today Match: भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को खेले जाने वाले वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले का आयोजन चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम पर होने जा रहा है। जानिए इस मैदान की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम बांग्लादेश तीसरे वनडे
  • वनडे सीरीज के तीसरे मैच का आयोजन चट्टोग्राम में होगा
  • भारतीय टीम सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है

IND vs BAN 3rd ODI Zahur Ahmed Chowdhury stadium, Chattogram Weather Forecast and Pitch Report Today Match: भारत और बांग्‍लादेश के बीच शनिवार को चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्‍टेडियम में तीसरा व अंतिम वनडे खेला जाएगा। बांग्‍लादेश ने पहले ही सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है, जिसके बाद यह मैच महज औपचार‍िकता भर रह गया है। हालांकि, भारतीय टीम क्‍लीन स्‍वीप से बचना चाहेगी, जिस लिहाज से यह मुकाबला महत्‍वपूर्ण हो गया है। भारतीय टीम अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान संभालेगी।

pitch report

भारत बनाम बांग्‍लादेश तीसरा वनडे

भारतीय टीम सात साल के बाद बांग्‍लादेश दौरे पर वनडे सीरीज खेलने आई और शिकस्‍त खा बैठी। लिटन दास के नेतृत्‍व वाली बांग्‍लादेश ने पहला वनडे 1 विकेट से जीता जबकि दूसरे वनडे में उसने 5 रन से जीत दर्ज की। भारत और बांग्‍लादेश के बीच अब तक कुल 38 वनडे खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 30 मैच जीते जबकि 6 मैच बांग्‍लादेश ने जीते हैं। दो मैचों का परिणाम नहीं निकला है। भारत और बांग्‍लादेश के बीच तीसरा वनडे चट्टोग्राम में खेला जाएगा तो चलिए जानते हैं कि इस मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल क्‍या है।

End of Feed