भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज रहा है। दोनों टीमों की पहली भिड़ंत चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में होगी। स्थानीय समयनुसार मैच सुबह साढ़े नौ जबकि भारतीय समय के मुताबिक नौ बजे शुरू होगा। नियमित कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं। ऐसे में भारत की अगुवाई केएल राहुल करेंगे। वहीं, बांग्लादेश की कमान अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन संभालेंगे। भारत और बांग्लादेश की टीम साल 2019 के बाद पहली बार टेस्ट में आमने-सामने होंगी।
IND vs BAN 1st Test, Chattogram Weather-Pitch Report: कैसी होगी भारत-बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच की पिच और मौसम
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Dec 13, 2022, 04:50 PM IST
IND vs BAN 1st Test Zahur Ahmed Chowdhury Stadium, Chattogram Weather Forecast and Pitch Report Today Match: भारत और बांग्लादेश की बुधवार से पहले टेस्ट में टक्कर होगी। मैच चट्टाग्राम में खेला जाएगा। जानिए, पिच रिपोर्ट और मौसम का संभावित हाल।
End of Feed
