India vs Australia: इन शहरों में हो सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच, 5 साल बाद इस मैदान को भी मेजबानी के आसार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 16, 2022, 09:28 PM IST

IND vs AUS, Australia tour of India 2023, Venues, Schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले साल होने वाली सीरीज के लिए किन मैदानों को मेजबानी मिलेगी, ये एक बड़ा सवाल है। लेकिन कुछ शहरों के नाम सामने जरूर आए हैं जिसमें दिल्ली को 5 साल बाद टेस्ट मैच की मेजबानी मिल सकती है।

Australia tour of India 2023: ऑस्ट्रेलिया की टीम जब अगले साल फरवरी-मार्च में भारत दौरे पर आएगी तो दिल्ली को पांच साल से अधिक समय बाद टेस्ट मैच की मेजबानी का मौका मिल सकता है। बाकी तीन टेस्ट मैचों की मेजबानी के लिए जिन अन्य स्थलों को चुना जा सकता है उनमें अहमदाबाद, धर्मशाला और चेन्नई शामिल हैं।

IND_AUS

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 2023 (AP File)

यह श्रृंखला बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत के लिए यह दूसरी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र के अंतिम चार मैच होंगे। असल में भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा जो कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होगा।

End of Feed