IND vs AUS 2nd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में दूसरा वनडे आज, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 24, 2023, 10:39 AM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

इंदौर: मोहाली में सपाट विकेट पर रन बनाने से चूकने वाले श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को इंदौर में होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कुछ रन अपने नाम पर जोड़ने का प्रयास करेंगे जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बीच के ओवरों में विकेट हासिल करने के लिए बेताब होंगे। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेल रही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में आसानी से जीत दर्ज की और वह बड़े स्कोर के लिए मशहूर होलकर स्टेडियम में श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

अय्यर के ऊपर है रन बनाने का दबाव

बारिश के कारण शहर के तापमान में गिरावट आई है और मोहाली में उमस भरी गर्मी का सामना करने वाले खिलाड़ियों को यहां आकर काफी राहत मिली है। पहले वनडे में विशेष कर मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन भारत के लिए सकारात्मक पहलू रहा है लेकिन पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले कुछ सवाल अब भी जवाब की तलाश में हैं। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले भारत के नंबर चार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर विभिन्न कारणों से क्रीज पर पर्याप्त समय नहीं बिता पाए हैं। एशिया कप में पीठ की जकड़न के कारण वह कुछ मैच में नहीं खेल पाए थे जबकि शुक्रवार को पहले वनडे में वह केवल आठ गेंद खेलने के बाद रन आउट हो गए थे। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अगले दोनों वनडे में रन बनाने की कोशिश करेगा जिससे कि विश्व कप से पहले उनका मनोबल बढ़ा रहे।

End of Feed