IND vs AUS T20i Head to Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन किसपर भारी? देखें रिकॉर्ड

IND vs AUS T20I Head To Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। आइए इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

IND vs AUS T20I Head To Head: मेजबान भारत और मेहमान ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा और रोमांचक मुकाबला आज यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैदान पर होने वाला ये पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। सीरीज काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ी है ऐसे में इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

IND vs AUS Head to Head

भारत vs ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले दो मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। हालांकि तीसरे मुकाबले में ग्लेन मेक्सवेल की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली। सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे चल रही है। लेकिन इस मैच में मैथ्यू वेड की कप्तानी वाली टीम बराबरी करने के इरादे से उतरेगी। वहीं अगर भारत जीत जाती है तो वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी।

End of Feed