IND vs AUS 1st Test: नागपुर में सीरीज का आगाज, कंगारुओं से निपटने के लिए भारत आजमाएगा स्पिन का ब्रह्मास्त्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 8, 2023, 07:00 PM IST

India vs Australia, Nagpur Test Match Preview: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार से नागपुर के वीसीए स्टेडियम में होने जा रहा है। जानिए मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

नागपुर: सीमित ओवरों में अपने फन का लोहा मनवा चुके रोहित शर्मा टेस्ट कप्तान के रूप में अपने करियर की सबसे बड़ी परीक्षा से गुजरेंगे जब बृहस्पतिवार से भारतीय टीम का सामना बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिये ऑस्ट्रेलिया से होगा जो यहां बदला चुकता करने के इरादे से आई है लेकिन सामना भारतीय फिरकी के ब्रहमास्त्र से होगा।

Rohit-Sharma-Pat-Cummins-Border-Gavaskar-Trophy

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा और पैट कमिंस

दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की है सीरीज पर नजर

क्रिकेट के मैदान पर किवदंती बन चुकी इस श्रृंखला में कई कैरियर बनेंगे तो कई सितारे जमींदोज भी होंगे। इसमें नाकाम रहने पर कइयों के करियर पर विराम भी लग सकता है। क्रिकेट के मैदान की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में शुमार इस श्रृंखला पर क्रिकेटप्रेमियों,आलोचकों और मीडिया की पैनी नजरें रहेंगी।

क्या रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को पुल शॉट खेलने की अपनी ललक पर काबू रख सकेंगे। एश्टन एगर या नाथन लॉयन के सामने विराट कोहली कैसे शॉट खेलेंगे। क्या सूर्यकुमार यादव को कोच राहुल द्रविड़ शुभमन गिल पर तरजीह देंगे।

End of Feed