IND vs AUS 5th Test, Sydney Weather Update: क्या बारिश फेरेगी टीम इंडिया की सीरीज में बराबरी के अरमानों पर पानी?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी में 3 जनवरी, 2025 से खेला जाएगा। आइए जानते हैं मैच से पहले और मैच के दौरान कैसा रहेगा सिडनी में मौसम का हाल?

Sydney Weather 3 January 2025 Rain Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। भारतीय टीम चार मैच के बाद सीरीज में 1-2 के अंतर से पीछे है। सीरीज के पर्थ में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद उसे एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में हार का मुंह देखना पड़ा था। ब्रिस्बेन में खेला गया सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच भी ड्रॉ रहा। सीरीज तीन टेस्ट के बाद 1-1 की बराबरी पर थी। इसके बाद मेलबर्न में खेला गया सीरीज का चौथा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया की टीम जीतने में सफल रही। ऐसे में अब मुकाबला पांचवें और अंतिम टेस्ट में आ पहुंचा है। जहां सीरीज में हार जीत का फैसला मैच के परिणाम पर निर्भर करेगा। लेकिन इस मुकाबले के ऊपर बारिश के बादल मंडरा रहा है। ब्रिस्बेन की तरह ये मुकाबला भी बारिश से प्रभावित हो सकता है।

Sydney Cricket team

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (साभार SCG Twitter)

सिडनी में छाए रहेंगे बादल

एकुवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इन दिनों सिडनी के आसमान पर लगातार बारिश के बादल मंडरा रहे हैं। तीन जनवरी से सिडनी में मैच खेला जाना है। एक जनवरी से ही सिडनी में बारिश का मौसम बनने लगा है। बुधवार को सिडनी में बादल छाए हुए हैं। तेज गर्मी के बीच बारिश की संभावना 44 प्रतिशत तक है जो गुरुवार को बढ़कर 55 प्रतिशत तक हो जाएगी। मैच से एक दिन पहल सिडनी का आसमान बादलों से पटा रहेगा। तूफान आने की भी संभावना है।

End of Feed