LIVE
IND vs AUS 4th T20 Highlights: अक्षर की फिरकी में घूमे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, टीम इंडिया ने सीरीज पर किया कब्जा
IND vs AUS 4th T20 Highlights: टीम इंडिया ने चौथे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य था, लेकिन शुरुआत में अक्षर पटेल और बाद में दीपक चाहर की धारदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट पर केवल 154 रन ही बना पाई। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने रिंकू सिंह और जितेश शर्मा की आतिशी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। रिंकू ने 29 गेंद में 46 तो जितेश ने 19 गेंद में 35 रन की पारी खेली।
IND vs AUS 5th T2OI Live Score के लिए क्लिक करें
DEC 01, 2023 22:34 IST
IND vs AUS 4th T20: टीम इंडिया ने दर्ज की जीत
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर चौथा टी20 मुकाबला जीत लिया है। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 175 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना पाई।
DEC 01, 2023 22:16 IST
IND vs AUS 4th T20: ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका
ऑस्ट्रेलिया ने 127 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया। अब जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 18 गेंद में 47 रन की दरकार है।
DEC 01, 2023 22:04 IST
IND vs AUS 4th T20: टिम डेविड आउट
ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लग गया है। टिम डेविड दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 5 ओवर में 67 रन बनाने हैं।
DEC 01, 2023 21:42 IST
IND vs AUS Live Score: आधे ओवर के बाद रोमांचक मोड़ पर मैच
10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं।
DEC 01, 2023 21:24 IST
IND vs AUS Live Score: अक्षर की दूसरी सफलता
अक्षर पटेल ने एरॉन हार्डी को 8 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया ने 52 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया।
DEC 01, 2023 21:15 IST
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका
ट्रेविस हेड को आउट कर अक्षर पटेल ने टीम इंडिया की मैच में वापसी करा दी है। हेड 16 गेंद में 31 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
DEC 01, 2023 21:08 IST
IND vs AUS Live Score: 40 रन के स्कोर पर लगा ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका
ऑस्ट्रेलिया ने 40 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। फिलिप को बिश्नोई ने अपनी पहली ही गेंद पर आउट किया।
DEC 01, 2023 20:32 IST
IND vs AUS Live Score: खाता भी नहीं खोल पाए अक्षर
अक्षर पटेल खाता भी नहीं खोल पाए। 168 रन के स्कोर पर गंवाया छठा विकेट।
DEC 01, 2023 20:26 IST
IND vs AUS Live Score: जितेश की बल्लेबाजी पर लगा ब्रेक
ईशान किशन के स्थान पर खेल रहे जितेश शर्मा ने 19 गेंद में 35 रन की पारी खेली। उन्होंने रिंकू के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की।
DEC 01, 2023 20:02 IST
IND vs AUS Live Score: गायकवाड़ हुए आउट
टीम इंडिया को 111 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। 32 रन बनाकर गायकवाड़ ने अपना विकेट खो दिया है। रिंकू के साथ उन्होंने 48 रन की साझेदारी की।
DEC 01, 2023 20:00 IST
IND vs AUS Live Score: गायकवाड़ और रिंकू का धमाल
गायकवाड़ और रिंकू सिंह ने चौथे विकेट के लिए तेजी से 44 रन जोड़ लिए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है।
DEC 01, 2023 19:51 IST
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 80 पार
रिंकू सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं भारत का स्कोर 80 पार पहुंच गया है।
DEC 01, 2023 19:39 IST
IND vs AUS Live Score: सूर्यकुमार यादव भी आउट
भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव आउट हो गए हैं। वे केवल एक रन बना पाए हैं।
DEC 01, 2023 19:36 IST
IND vs AUS Live Score: श्रेयस अय्यर आउट
भारतीय टीम को उप-कप्तान श्रेयस अय्यर के रुप में दूसरा झटका लग गया है। वे केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें तनवीर संधा ने अपना शिकार बनाया है।
DEC 01, 2023 19:28 IST
IND vs AUS Live Score: 50 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका
50 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। जायसवाल 37 रन बनाकर एरॉन हार्डी की गेंद पर आउट हुए।
DEC 01, 2023 19:14 IST
IND vs AUS Live Score: 3 ओवर बाद इंडिया का स्कोर 24/0
तीसरे ओवर में यशस्वी ने 3 चौके लगाए और टीम इंडिया का स्कोर 24 रन हो गया। रुतुराज अब तक खाता भी नहीं खोल पाए हैं।
DEC 01, 2023 19:07 IST
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत
एरॉन हार्डी ने मेअच्छी शुरुआत की। इस ओवर में केवल 1 रन बने वो भी अतिरिक्त के तौर पर। ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है।
DEC 01, 2023 18:45 IST
IND vs AUS Live Score: टॉस के समय क्या बोले सूर्या
हम भी पीछा कर सकते थे, लेकिन हमारी बल्लेबाजी अच्छी कर रही है। पहला टी20 मैच यहां है, देखते हैं कैसा रहता है, बहुत उत्साहित हूं। हमारी टीम में 4 बदलाव हैं।
DEC 01, 2023 18:42 IST
IND vs AUS Live Score: 5 बदलाव के साथ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
जोश फिलिप, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमॉट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, जेसन बेहरनडॉर्फ, तनवीर सांघा
DEC 01, 2023 18:39 IST
IND vs AUS Live Score: चार बदलाव के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, अवेश खान, मुकेश कुमार
