LIVE

IND vs AUS 3rd ODI: कब, कहां और कितने बजे से इंडिया-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल? जानें

IND vs AUS 3rd ODI: कब, कहां और कितने बजे से इंडिया-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल? जानें
IND vs AUS 3rd ODI: कब, कहां और कितने बजे से इंडिया-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल? जानें

India vs Australia 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा। टीम इंडिया चार साल से घर में वनडे सीरीज नहीं हारी है और उसे यह रिकॉर्ड बरकरार रखने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी खासतौर से मिचेल स्टार्क के सामने, जिन्होंने पिछले दो मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। तीसरे मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है उसके अलावा टीम में शायद ही कोई बदलाव हो।

MAR 22, 2023 13:01 IST

दोपहर डेढ़ बजे से है मैच, ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

MAR 22, 2023 12:54 IST

Ind vs Aus: मैच के लिए चेपक है तैयार, देखें मैदान का नया अवतार

MAR 22, 2023 10:56 IST

टीम इंडिया में क्या हो सकता है बदलाव?

टीम इंडिया चार साल से घर में वनडे सीरीज नहीं हारी है और उसे यह रिकॉर्ड बरकरार रखने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी खासतौर से मिचेल स्टार्क के सामने, जिन्होंने पिछले दो मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। तीसरे मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है उसके अलावा टीम में शायद ही कोई बदलाव हो।
MAR 22, 2023 08:21 IST

IND vs AUS 3rd ODI Match LIVE: कौन सी टीम की कितनी जीत की संभावना?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले से पहले बुधवार (22 मार्च, 2023) सुबह आठ बजे के आस-पास इंटरनेट पर इंडिया की विनिंग प्रोबैबिलिटी (जीत की संभावना) 57 फीसदी थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की जीत के 43 प्रतिशत आसार दिखाए गए। हालांकि, डेटा नेट पर सर्वे के आधार पर दिखाया जाता है, जो कि जरूरी नहीं है कि सही ही हो।
MAR 22, 2023 06:42 IST

IND vs AUS 3rd ODI Match LIVE Updates: कब, कहां और कितने बजे से है मैच?

यह मुकाबला ठीक दोपहर डेढ़ बजे तमिलनाडु के चेन्नई शहर में बुधवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक) में खेला जाएगा।
MAR 22, 2023 00:01 IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया निर्णायक मुकाबला आज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच निर्णायक मुकाबला आज। दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा मुकाबला, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 1 बजे होगा।
MAR 21, 2023 22:16 IST

क्या रोहित की कप्तानी में मिलेगी जीत

सीरीज में 1-1 की बराबरी पर खड़ी टीम इंडिया अगर आखिरी मैच जीतती है तो श्रीलंका, न्यूजीलैंड के बाद यह उनकी तीसरी सीरीज जीत होगी।
MAR 21, 2023 22:08 IST

चेन्नई की पिच का हाल

चेन्नई की पिच की बात करें तो यह स्लो गेंदबाजों के लिए मददगार है, लेकिन शुरुआत में तेज गेंदबाज भी इस पिच से फायदा उठा सकते हैं।
MAR 21, 2023 21:37 IST

क्या तीसरे मैच में वॉर्नर को मिलेगा मौका

अब तक हुए दो मैच में डेविड वॉर्नर को प्लइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। निर्णायक मुकाबले में इस बल्लेबाज को मौका मिल सकता है।
MAR 21, 2023 21:23 IST

सूर्यकुमार यादव पर खास नजर

सूर्यकुमार यादव अब तक इस सीरीज में एक भी रन नहीं बना पाए हैं। वह दो मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। निर्णायक मुकाबले में उनके बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।
MAR 21, 2023 20:27 IST

बुधवार को दोपहर 1.30 बजे होगा मुकाबला

यह निर्णायक मुकाबला बुधवार को दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस दोपहर 1 बजे होगा।
MAR 21, 2023 19:44 IST

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें

इस निर्णायक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
MAR 21, 2023 18:42 IST

मिचल मार्श से रहना होगा सावधान

भारतीय गेंदबाजों को मिचेल मार्श से सावधान रहना होगा। मार्श ने दूसरे वनडे मैच में 66 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए थे।
MAR 21, 2023 17:52 IST

बल्लेबाजों के लिए स्टार्क बड़ी चुनौती

मिचेल स्टार्क भारतीय बल्लेबाजों के लिए अब तक बड़ी चुनौती रहे हैं। अगर टीम इंडिया को तीसरा मुकाबला जीतना है तो उसे हर हाल में स्टार्क की गेंदबाजी के सामने खास रणनीति के साथ उतरना होगा।
MAR 21, 2023 17:11 IST

चार साल से वनडे सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया

टीम इंडिया घर में 4 साल से वनडे सीरीज नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलिया के पास एक बड़ा मौका है कि वह इस जीत के सिलसिले को रोके।
MAR 21, 2023 16:26 IST

मिचेल स्टार्क पर खास नजर

मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी पर होगी खास नजर। अब तक हुए दो मुकाबलों में उन्होंने 8 विकेट झटके हैं।
MAR 21, 2023 16:25 IST

रोहित और कोहली को लेनी होगी जिम्मेदारी

पिछले दो मैच में भारत का टॉप ऑर्डर फेल रहा है। ऐसे में निर्णायक मुकाबले में रोहित और कोहली को लेनी होगी जिम्मेदारी।
MAR 21, 2023 16:25 IST

दोनों टीम के पास सीरीज जीतने का मौका

दोनों टीम के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है।
MAR 21, 2023 16:24 IST

3 मैच की सीरीज 1-1 से बराबर

3 मैच की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहला मुकाबला टीम इंडिया ने दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।
MAR 21, 2023 16:23 IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया निर्णायक मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच निर्णायक मुकाबला बुधवार को चेन्नई में खेला जाएगा।