IND vs AFG Head To Head: पहली जीत की तलाश में अफगानिस्तान, सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

IND vs AFG Head To Head: टी20 क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के जीत का रिकॉर्ड सौ-प्रतिशत रहा है। होलकर में भी टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह इस रिकॉर्ड को बरकरा रखे और 3 मैच की सीरीज में विजयी बढ़त हासिल कर ले।

वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान की टीम की एक ख्वाहिश अब तक पूरी नहीं हो पाई है और वो है भारतीय टीम को हराना। अफगानिस्तान ने बड़ी-बड़ी टीमों को बड़े मंच पर चौंकाया है, लेकिन टीम इंडिया को गच्चा देने में वह अब तक पीछे रही है। होलकर के मैदान पर जब अफगानिस्तान की टीम कार्यवाहक कप्तान इब्राहिम जादरान के नेतृत्व में उतरेगी तो उसके सामने सीरीज बचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

india vs afghanistan head to head.

भारत-अफगानिस्तान का T20I रिकॉर्ड (साभार-TimesNowDigital)

T20I में अब तक नहीं जीता अफगानिस्तान

टीम इंडिया और अफगानिस्तान की टीम क्रिकेट के इस फटाफट फॉर्मेट में ज्यादा नहीं खेली है, लेकिन अगर दोनों टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया के जीत का रिकॉर्ड सौ-प्रतिशत है। साल 2010 से अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 T20I मुकाबला खेला गया है। इसमें से 5 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ है।

End of Feed