सहवाग के बेटे आर्यवीर को लेकर अंडर-19 कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने कहे खास शब्द

Lakshya Raichandani On Aryaveer Sehwag: अंडर-19 एशिया कप की खिताबी जीत के नायक रहे पूर्व दिग्गज भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को लेकर टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने कुछ खास शब्द कहे हैं।

भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने रविवार को सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार इंसान और बेहतरीन बल्लेबाज बताया। उन्होंने कहा कि आर्यवीर की सहज और आक्रामक बल्लेबाजी से दूसरे छोर पर मौजूद बल्लेबाज पर दबाव कम हो जाता है।

Lakshya Raichandani says special words for Aryaveer Sehwag

आर्यवीर सहवाग को लेकर भारतीय अंडर-19 कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने कहे खास शब्द (Instagram)

आर्यवीर ने भारत की अंडर-19 एशिया कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पांच पारियों में 361 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का गौरव हासिल किया और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।

End of Feed