India Super 8 Matches Schedule T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत के मैच कब और किससे हैं, जानिए पूरा कार्यक्रम

India Super 8 Matches Schedule In T20 World Cup 2026 Date, Time, Opposition: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 8 टीमें सुपर-8 राउंड में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं जिसमें भारत भी शामिल है। भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में नीदरलैंड को 17 रन से हराया। यहां हम जानेंगे कि भारत के सुपर-8 मैच कब-कब होने हैं और किन टीमों के खिलाफ सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया का मुकाबला होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 राउंड जल्द होगा शुरू
  • भारत किस दिन और किन टीमों से खेलेगा सुपर-8 मैच

India Super 8 Matches 2026 T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक टी20 विश्व कप 2026 में एक भी मैच नहीं गंवाया है और विजय रथ पर सवार होते हुए जीत का चौका लगाया है। पाकिस्तान को हराते ही भारत ने सुपर-8 राउंड में जगह पक्की कर ली थी। अब ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड को हरा दिया। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के नेतृत्व में भारतीय टीम रविवार से सुपर-8 राउंड की चुनौती का सामना करने उतरेगी, जहां उसका मुकाबला तीन टीमों से होने वाला है। आखिर कैसा है भारत का टी20 विश्व कप में सुपर 8 का पूरा कार्यक्रम।

India Super 8 Matches Schedule, T20 World Cup 2026, Super 8 Mein India Ka Match Kab Hai

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 राउंड में भारत का मैच कब और किससे है

टूर्नामेंट में अब तक टीम इंडिया का सफरः टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक ग्रुप स्टेज के चार मैच खेले हैं। पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ हुआ था जहां भारतीय टीम ने 29 रनों से मैच जीतते हुए विश्व कप का आगाज किया। फिर दूसरा मुकाबला नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में हुआ। उस मैच में टीम इंडिया ने 93 रनों से जीत हासिल की। इसके बाद, तीसरा मुकाबला कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ हुआ और इस चर्चित मैच में पाकिस्तान को 61 रन से पस्त करते हुए भारत ने जीत की हैट्रिक पूरी की। चौथा मुकाबला अहमदाबाद में खेला और नीदरलैंड को 17 रन हराया।

End of Feed