IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए जल्द होगा टीम इंडिया का ऐलान, दो स्थान के लिए 6 खिलाड़ी रेस में शामिल

India Squad for England Tour: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कब होगा इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस सिलेक्शन के लिए टीम की चयन समिति के सा्मने बड़ी मुश्किल सामने आ गई है। दरअसल 2 स्पॉट के लिए 6 खिलाड़ी मौजूद हैं।

India Squad for England Tour: राष्ट्रीय चयन समिति मई के दूसरे सप्ताह में इंग्लैंड के टेस्ट दौरे के लिए भारत और भारत ए टीम की घोषणा कर सकती है और ऐसे में उन्हें मध्यक्रम के दो स्थानों के लिए कम से कम छह दावेदारों के नाम पर विचार करना होगा।बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 17 सदस्यीय टीम भेजी थी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच के लिए अंतिम टीम 15 या 16 खिलाड़ियों की हो सकती है। इस दौरे के समय भारत की ए टीम भी इंग्लैंड में रहेगी और ऐसे में मुख्य टीम की जरूरत के मुताबिक ए टीम के खिलाड़ी को बुलाया जा सकता है।

indian test team bcci

भारतीय टेस्ट टीम (फोटो- BCCI)

अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय चयन समिति को कुछ खिलाड़ियों विशेष रूप से रिजर्व बल्लेबाजों को चुनने के लिए काफी सोच विचार करने की आवश्यकता होगी। इसमें घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के अलावा राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके ऐसे खिलाड़ी भी होंगे जिन्होंने अभी तक अपनी क्षमता के मुताबिक खुद को साबित नहीं किया है।सभी खिलाड़ी अगर फिट और स्वस्थ रहे तो कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, लोकेश राहुल, शुभमन गिल और विराट कोहली का स्थान शुरुआती मैचों की अंतिम एकादश में तय होगा। हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका में नीतीश कुमार रेड्डी होंगे।

End of Feed