India vs Hong Kong: मंधाना की तूफानी पारी, महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया; हांगकांग को 137 रन से रौंदा

महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने हांगकांग को 137 रन से हराया। तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मुकाबला शनिवार, 5 सितंबर को खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप में भारतीय टीम का विजयी आगाज जारी है। अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग की पूरी टीम 56 रन बनाकर सिमट गई। भारत ने स्मृति मंधाना के 124 रन की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए।

Asia Cup 2026 Team India

एशिया कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम। फोटो- BCCI

194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हांगकांग चाइना की शुरुआत बेहद खराब रही। 2 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। इसके लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम ने 36 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। वहीं, 50 का स्कोर पार करते ही उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। वहीं, 56 के स्कोर पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई।

End of Feed