IND Vs NZ ODI Series 2026 Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

IND Vs NZ ODI Series 2026 Squad: बीसीसीआई ने शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया की वनडे टीम घोषित कर दी है। 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए पहले ही टीम की घोषणा कर दी गई थी। पहला वनडे 11 जनवरी को खेला जाएगा।

IND Vs NZ ODI Series 2026 Squad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है, जबकि प्राइम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और नंबर वन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। सेलेक्शन कमेटी ने हार्दिक पांड्या को लेकर भी अपडेट दिया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अनुसार हार्दिक अभी 10 ओवर की गेंदबाजी के लिए फिट नहीं है और टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें आराम दिया गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हुए श्रेयस अय्यर की भी वापसी हुई है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा।

india odi squad vs New Zealand

भारत और न्यूजीलैंड स्क्वॉड (साभार-BCCI)

केएल राहुल विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे जबकि बुमराह की अनुपस्थिति में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे। ऋषभ पंत को लंबे वक्त बाद वनडे टीम में मौका मिला है। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है जबकि अक्षर पटेल जगह बनाने में असफल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा रहे रुतुराज गायकवाड़ का नाम भी इस स्क्वॉड में नहीं है। बैकअप ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है।

End of Feed