क्यों नहीं बन सकते, सूर्या के हटने के बाद मोहम्मद कैफ ने सुझाया नए टी20 कप्तान का नाम

सूर्यकुमार यादव भारत के तीसरे कप्तान बन गए जिसने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती हो। फिलहाल वह 35 साल के हैं और अगले टी20 वर्ल्ड कप तक वह 37 साल के हो जाएंगे। ऐसे में अगर वह कप्तानी से हटते हैं तो भारत का अगला कप्तान कौन होगा, इस पर मोहम्मद कैफ ने प्रतिक्रिया दी है।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बीते रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराने के बाद सूर्यकुमार भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए। वह भारत को टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले तीसरे कप्तान बन गए। 35 साल के सूर्या अगले टी20 वर्ल्ड कप जोकि 2028 में होना है, 37 साल के हो जाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या तब वह अपनी फॉर्म के साथ-साथ फिटनेस को बरकरार रख पाएंगे। व्हाइट बॉल क्रिकेट की बात करें तो जिस हिसाब से टीम इंडिया में नई प्रतिभा सामने आ रही है, उसको देखते हुए यह काम बेहद मुश्किल लग रहा है। लेकिन अगर सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी से हटते हैं या फिर खराब फॉर्म के कारण हटाए जाते हैं तो अगला कप्तान कौन होगा?

sanju samson

संजू सैमसन (साभार-BCCI)

मोहम्मद कैफ ने सुझाया अगले कप्तान का नाम

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा के दौरान इस बारे में बात की। जब उनसे भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'अभी तो बोलना मुश्किल है, लेकिन संजू ही बन सकते हैं, क्यों नहीं। मुझे लगता है कप्तान वही अच्छा होता है, जिसने दुनिया देखी होती है।

End of Feed