वर्ल्ड कप से बाहर होने के एक दिन बाद हरमन एंड ब्रिगेड के लिए गुड न्यूज, 2028 ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 100 साल बाद ओलंपिक में वापसी के लिए तैयार है। आईसीसी ने इसके लिए रोडमैप जारी कर दिया है। हालांकि, श्रेयस अय्यर एंड कंपनी को दिसंबर 2026 तक का इंतजार करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली हरमन एंड ब्रिगेड को 24 घंटे के भीतर एक गुड न्यूज मिली है। दरअसल 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है और आईसीसी ने इसके लिए क्वालीफिकेशन का रोडमैप तय कर दिया है। मेंस और विमेंस की 6-6 टीम ओलंपिक में कंपीट करेगी।

INDIA WOMEN QUALIFICATION

भारतीय महिला टीम (साभार-x)

भारतीय महिला टीम ने किया क्वालीफाई

2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और साउथ अफ्रीका की क्वालीफिकेशन तय हो गई है। 5वीं टीम के तौर पर मेंस और विमेंस में बतौर मेजबान अमेरिका की एंट्री होगी और छठे टीम के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, मेंस टीम को अभी भी क्वालीफिकेशन का इंतजार करना है। इसके लिए उसे साल 2026 के आखिर में आईसीसी टी20 रैंकिंग में एशिया में टॉप पर रहना होगा। कट आफ की तारीख 31 दिसंबर 2026 रखी गई है।

End of Feed