IND vs SA: टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। उन पर यह जुर्माना दूसरे मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के कारण लगाया गया है। टीम इंडिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में धीमी ओवर गति के लिए सोमवार को भारत पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा एकदिवसीय मैच जीतकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी थी लेकिन भारत ने विशाखापत्तनम में तीसरा एकदिवसीय जीतकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की। मैच रैफरी के एलीट पैनल में शामिल रिची रिचर्डसन ने जुर्माना लगाया क्योंकि लोकेश राहुल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके थे।

IND vs SA

भारत और दक्षिण अफ्रीका

खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आईसीसी की आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से संबंधित अपराधों से जुड़े नियम 2.22 के अनुसार निर्धारित समय में टीम जितने ओवर कम फेंकती है उसके खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। राहुल ने अपराध और प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर रोड टकर और रोहन पंडित, तीसरे अंपायर सैम नोगास्की और चौथे अंपायर जयरमन मदनगोपाल ने आरोप लगाए थे।

End of Feed